पुलिस ने लौटवाए ऑनलाइन ठगी का शिकार पीड़ित के 87 हजार, चेहरे पर आई खुशी
फिरोजाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन ठगी का शिकार पीड़ित के 87,120 रुपए सकुशल वापस कराए। रूपये पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है। थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत गांव भहोरी डाडा निवासी अनुज कुमार पुत्र मुरारी लाल ने मीसो एप पर
पैसे वापस करती पुलिस टीम


फिरोजाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन ठगी का शिकार पीड़ित के 87,120 रुपए सकुशल वापस कराए। रूपये पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान आई है।

थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत गांव भहोरी डाडा निवासी अनुज कुमार पुत्र मुरारी लाल ने मीसो एप पर 399 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की थी। जिसे वापस करने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर निकाला तो रिफण्ड के नाम पर उनके साथ कुल 1,18,165 रुपये का फ्रॉड़ हुआ। शिकायतकर्ता द्वारा 1930 पर शिकायत दर्ज करायी गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर साइबर सेल टीम ने समयबद्ध व तत्काल सम्बन्धित को पत्राचार करते हुए पीड़ित के कुल 87,120 रुपये वापस कराये है।

पुलिस के अनुसार अन्य बाकी बचे हुए रूपयों को वापस कराने की प्रक्रिया जारी है।

शिकायतकर्ता अनुज कुमार ने फिरोजाबाद पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़