होली पर महिला की हत्या करने वाले दाे आराेपित गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने रविवार को होली का त्यौहार मनाने को लेकर विवाद में लाठी व डण्डे से पीट-पीट कर महिला की हत्या करने वाले 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है। थाना जसराना क्षेत्र
गिरफ्तार अभियुक्त


फिरोजाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। थाना जसराना पुलिस टीम ने रविवार को होली का त्यौहार मनाने को लेकर विवाद में लाठी व डण्डे से पीट-पीट कर महिला की हत्या करने वाले 02 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें जेल भेजा है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर गांव में होली के पर्व पर 4 मार्च को होली का त्यौहार मनाने को लेकर पडोस में रहने वाले राजबहादुर पुत्र कुंवरसैन, शिवशंकर, लोकेन्द्र कुमार, अंकित कुमार पुत्रगण राजबहादुर, सतेन्द्र सिंह, अजीत कुमार पुत्रगण हुकुम सिंह व अन्य तीन लोगों ने घर में घुसकर हेत सिंह व उनकी पत्नी मीना पर लाठी डंडो एवं धारदार हथियार से हमला किया था। जिसमें दंपत्ति को काफी गंभीर चोट आयी थी, जिन्हे उपचार के एस एन मेडिकल कलेज आगरा इलाज के लिये भेजा था। जहां उपचार के दौरान मीना की मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी जसराना राजेश कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वांछित अभियुक्त सतेन्द्र सिंह पुत्र स्व. हुकुम सिंह व राजबहादुर पुत्र कुंवरसैन निवासीगण अकबरपुर कुतुकपुर थाना जसराना को एमपी कोल्ड स्टोर के सामने एटा शिकोहाबाद रोड से ग्राम अकबरपुर कुतुकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते थाना क्षेत्र जसराना से गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़