Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 08 मार्च (हि.स.)। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत और विश्व विजेता बनने की कामना को लेकर रविवार को विंध्याचल में गंगा की लहरों पर क्रिकेट प्रेमियों ने विशेष पूजा-अर्चना की। नाव पर सवार होकर युवा क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया और मां गंगा से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि पूरा देश टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है और सभी को विश्वास है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप अपने नाम करेगी।
नाव पर ही विधि-विधान से पूजा कर खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन और भारत की जीत के लिए आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने टीम इंडिया की जीत की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा