चामुंडा माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
गोरखपुर, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के महानगर के वार्ड संख्या 04 के पार्षद राजा यादव की उपस्थिति में रविवार को खाले टोला मुहल्ला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चामुंडा माता मंदिर से होते हुए समय माता की मंदिर खाले टोला पंच
चामुंडा माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा


चामुंडा माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा


गोरखपुर, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के महानगर के वार्ड संख्या 04 के पार्षद राजा यादव की उपस्थिति में रविवार को खाले टोला मुहल्ला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चामुंडा माता मंदिर से होते हुए समय माता की मंदिर खाले टोला पंचमुखी हनुमान मंदिर, सुबाबाजार काली मंदिर, और इंजीनियरिंग कॉलेज बगहा बाबा मंदिर पहुंच कर सभी माता बहनों ने पूजा अर्चना की। उसके बाद खाले टोला शिव मंदिर से होकर चामुंडा देवी मंदिर पर जाकर कलश यात्रा का समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य जजमान राम प्रसाद गुप्ता पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी के साथ साथ हीरा लाल, लाल बहादुर गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामाज्ञा गुप्ता, विजय शुक्ला, विजय गुप्ता, विशाल गुप्ता , विशंभर गुप्ता, नीलकमल पासवान, अजय गुप्ता, अमर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विंध्याचल राजभर, मुख्तार राजभर, राम दरस राजभर, पारस यादव, संजय राजभर, राजनाथ राजभर, दयानंद राजभर, दिलीप गुप्ता , प्रदीप गुप्ता अनिल राजभर, के साथ साथ मोहल्ले के भारी संख्या में मातृ शक्तियों के रूप में माता एवं बहने कलश यात्रा में शामिल होने के लिए उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय