Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सारण, 08 मार्च (हि.स.)। भारत की जनगणना 2027 को लेकर सारण जिले में प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य मुख्यालय के निर्देशानुसार, जनगणना के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला और प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 9 मार्च से शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में शुरू होगा।
प्रशिक्षण की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए इसे दो चरणों में विभाजित किया गया है। प्रथम चरण 9 से 11 मार्च तक और द्वितीय चरण 12 से 14 मार्च तक होगा। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जनगणना के प्रथम चरण के तहत अप्रैल माह से मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य शुरू होना है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर बनाए गए चार्ज अधिकारी, जिला स्तर के पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और नियमित लिपिक शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार