Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नालंदा, बिहारशरीफ 08 मार्च (हि.स.)।गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही अमेज वॉटर वर्ल्ड हंगामा जोन वाटर पार्क, राजगीर को एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। रविवार 8 मार्च से यह वाटर पार्क आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है, जहां पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ पानी के खेलों का आनंद ले सकेंगे।मौके पर निदेशक आशीष कुमार जैन ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर पार्क में विशेष ऑफर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक प्रति व्यक्ति 500 रुपये का टिकट लेकर वाटर पार्क में मौज-मस्ती कर सकते हैं। साथ ही हर टिकट के साथ एक फूड कूपन भी दिया जाएगा, जिससे उस दिन फ्री और अनलिमिटेड भोजन का लाभ उठाया जा सकेगा।इसके अलावा 8 मार्च से 10 मार्च तक एक टिकट खरीदने पर दो टिकट मुफ्त देने की भी योजना रखी गई है। यह मुफ्त टिकट 15 मार्च से 30 अप्रैल के बीच कभी भी उपयोग में लाए जा सकते हैं। यानी पर्यटक मुफ्त प्रवेश के साथ-साथ भोजन का भी आनंद ले सकेंगे।गौरतलब है कि राजगीर स्थित यह वाटर पार्क पिछले कई वर्षों से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। नालंदा जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं।वाटर पार्क में स्थित भव्य और विशाल मानव निर्मित वॉटरफॉल पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह कृत्रिम झरना लोगों को प्राकृतिक झरने जैसा अनुभव देता है, जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटक खासा उत्साहित नजर आते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे