Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जींद, 08 मार्च (हि.स.)। शहर थाना नरवाना पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने पर पीडि़ता की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना नरवाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी गत 23 फरवरी को नजदीक ही पिज्जा हट पिज्जा खाने गई थी। जहां पिज्जा हट संचालक गांव सुंदरपुरा निवासी सुमित तथा उसके एक अन्य दोस्त ने उसकी बेटी को कमरे में बंधक बना लिया। जिसके दोनों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपितों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना का उस समय पता चला जब उसकी बेटी गुमशुम रहने लगी। जब उसने बेटी से दबाव देकर पूछा तो उसने सुमित तथा उसके दोस्त की करतूत के बारे में बताया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपित सुमित तथा उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना नरवाना प्रभारी आत्माराम ने रविवार को बताया कि पीडि़ता की मां ने दो युवकों पर आरोप लगाते हुए सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी। इस पर तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा