महिला समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या
नोएडा, 08 मार्च (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर -113 के प्रभारी विपिन कुमार ने रविवार काे बताया कि सेक्टर 115 में रहने वाली अनीता सरकार प
प्रतीकात्मक छवि


नोएडा, 08 मार्च (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर -113 के प्रभारी विपिन कुमार ने रविवार काे बताया कि सेक्टर 115 में रहने वाली अनीता सरकार पत्नी राजा हलधर उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 142 में रहने वाले खालिद पुत्र लियाकत उम्र 26 वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि निशा पत्नी कपिल उम्र 25 वर्ष निवासी सदरपुर कॉलोनी ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी