Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-स्वाति मालीवाल ने उत्तम नगर में मृतक तरुण के परिजनों से की मुलाकात
नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने रविवार को दिल्ली के उत्तम नगर में मृतक तरुण के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले के दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है।
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि होली के दिन बेरहमी से दरिंदों ने उनके घर के बच्चे को मार डाला। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुब्बारे के कुछ छींटे लगने जैसी मामूली बात को धार्मिक मुद्दा बनाकर तरुण और उसके परिवार पर बेरहमी से हमला किया गया।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में वह पीड़ित परिवार के साथ अंतिम दम तक खड़ी रहेंगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव