Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


छिंदवाड़ा, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि नेमा को “आयुर्वेद गुरु पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भारती कुमार मंगलम के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
डॉ. नेमा ने छिंदवाड़ा एवं जयपुर में अब तक 104 निःसंतान दंपत्तियों का सफल उपचार कर सरकार के “सुप्रजा अभियान” को नई दिशा और गति प्रदान की है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में एक महत्वपूर्ण शोध पत्र भी प्रस्तुत किया, जिसे उल्लेखनीय माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, आयुष विभाग के प्रतिनिधियों तथा चिकित्सा समुदाय ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रश्मि नेमा ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि जनकल्याण की जीवनशैली है, जिसे राष्ट्रीय अभियानों से जोड़कर देश को रोगमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan