Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रेवाड़ी, 08 मार्च (हि.स.)। जिले के बावल क्षेत्र में सड़क हादसे में 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव टांकड़ी निवासी आनंद के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार आनंद जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। वह बीती रात अपनी मोटरसाईकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी शाहंजरपुर के पास एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी एएसआई नितिन ने बताया कि बावल थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। वहीं आनंद की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला