Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रेवाड़ी, 08 मार्च (हि.स.)। जिले के कस्बा बावल में बिहार के एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार निवासी करीब 40 वर्षीय सुनील पंडित के रूप में हुई है। फिलहाल वह बच्चों के साथ बावल में रह रहा था। सूचना के बाद बावल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की जानकारी देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील पंडित बावल की एक कंपनी में काम करता था। चार साल पहले उसने बावल में मकान बनाया था। जहां वह बच्चों के साथ रह रहा था। शनिवार की रात को उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बावल थाना प्रभारी संजय ने बताया कि कीटनाशक के सेवन से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला