Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में “मातृ वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में निवासरत माताओं के साथ स्नेह पूर्वक समय बिताया और उनके साथ नाश्ता भी किया।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा माताओं की सुविधा के लिए झूला, गैस बर्नर, पेडेस्टल फैन, आयरन (इस्त्री) तथा फल भेंट किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृद्धाश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य वृद्धाश्रम की माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करना था। कार्यक्रम के दौरान माताओं के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ दिखाई दिया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने कहा कि समाज की इन माताओं के साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना हम सभी के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। मातृ वंदन” कार्यक्रम ने सेवा, संवेदना और सम्मान का सुंदर संदेश देते हुए महिला दिवस को एक विशेष और यादगार रूप प्रदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे