पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागे दो बदमाश गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ थाना पुलिस की अभिरक्षा से भागे 25—25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे के भीतर चौधरी मैरेज लॉन के पीछे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक म
घटना का खुलासा करते पुलिस अधिकारी, पकड़े गए अभियुक्तों की फोटो


सिद्धार्थनगर 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ थाना पुलिस की अभिरक्षा से भागे 25—25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने दो घंटे के भीतर चौधरी मैरेज लॉन के पीछे से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि शोहरतगढ़ थाना मे गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था। इन लोगों ने पेट दर्द का बहाना बनाकर संतरी से बन्दी गृह का ताला खुलवाया। मौका पाकर धक्का मुक्की करके संतरी का रायफल छीनने प्रयास करते हुए नाटकीय अंदाज में चकमा देकर फरार होने का दुस्साहसिक प्रयास किया गया। संतरी पहरा और मुख्य आरक्षी ने इनका पीछा करते हुए घटना की सूचना दी गई।

दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय हुई।क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। दो घण्टे के भीतर फरार अभियुक्तों अतुल उर्फ इंद्र कपूर उर्फ इंद्रजीत उर्फ साका और मोहम्मद रकीब उर्फ झीनक को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है। दाेनाें पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी