Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फर्रुखाबाद,08 मार्च (हि.स.)। जिले के फतेहगढ़ कोतवाली में रविवार को युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
उपनिरीक्षक नीतू यादव ने बताया कि रविवार को एक युवती परिवार के साथ कोतवाली पहुंची। उसने गांव के ही रघुनाथ उर्फ छोटेलाल के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि चार मार्च को आरोपित ने फोन करके उसे खेत पर बुलाया। जब वह खेत पहुंची तो आरोपित ने उसे जबरन गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकाया कि अगर वह ये बात किसी से कहती है तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद पीड़ित युवती ने परिवार संग थाना पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है।
उपनिरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में टीमें लगाई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar