Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेश नेतृत्व में द्वारा सहकारिता क्षेत्र में वर्षों से अपनी सेवा दे रहे मार्कफेड रायपुर नेफेड़ नई दिल्ली के डायरेक्टर रह चुके रंजीत पांडेय काे भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है। रंजीत पांडेय काे भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किये जाने पर भाजपा एवं उसके अनुसांगिक संगठनाें ने द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किये जाने के बाद आज रविवार काे रंजीत पांडे द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर आभार व्यक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे