अयोध्या के रामसेवकपुरम में विहिप के यात्री निवास का हुआ लोकार्पण
-अशोक सिंघल भवन, मोरोपंत भवन और ओंकार भावे भवन का हुआ लोकार्पण अयोध्या, 08 मार्च (हि.स.)। राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले राम भक्तों की सुविधा के लिए विश्व हिन्दू परिषद यात्री निवास का लोकार्पण किया गया। राम
लोकार्पण


-अशोक सिंघल भवन, मोरोपंत भवन और ओंकार भावे भवन का हुआ लोकार्पण

अयोध्या, 08 मार्च (हि.स.)। राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले राम भक्तों की सुविधा के लिए विश्व हिन्दू परिषद यात्री निवास का लोकार्पण किया गया। राम भक्तों की सेवा के लिए विहिप द्वारा रामसेवकपुरम के 4 एकड़ परिसर में नव निर्मित तीन अलग- अलग भवनाें अशोक सिंघल भवन, मोरोपंत भवन और ओंकार भावे भवन में बने 150 कमरे, चमेली देवी अग्रवाल के नाम पर एक बड़ा अन्न क्षेत्र और सत्संग भवन का उद्घाटन रविवार को राम सेवक पुरम परिसर में किया गया।

समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ भारत माता और भगवान राम के दरबार के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशर्फी भवन मंदिर के महंत जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप)राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, विहिप संरक्षक बड़े दिनेश जी, महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव एवं विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय समेत अन्य केंद्रीय पदाधिकारी और संत महंत भी उपस्थित रहे।

राम नगरी से हनुमानगढ़ी महंत गौरीशंकर दास, महंत रामकुमार दास, महामंडलेश्वर सीताराम त्यागी, महंत कमला दास, महंत राम दास, महंत भगवान दास, महंत राम कृष्ण दास, महंत दयालु दास के साथ वरिष्ठ प्रचारक गोपाल जी राव, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, कोटेश्वर शर्मा के साथ प्रवक्ता शरद शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय