Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सोनीपत, 08 मार्च (हि.स.)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा व गांव
शाहपुर तगा निवासी पायल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को आयोजित समारोह में
वीरमाता पन्नाधाय नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान
1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में
प्रदान किया गया।
समारोह में क्षेत्र के शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पायल
की शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक विषयों पर सक्रियता की सराहना की गई। आयोजकों ने
कहा कि पायल ने अपने परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि क्षेत्र का भी नाम
रोशन किया है। सम्मान प्राप्त करने पर पायल ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय अपने माता
संतोष देवी, पिता महेंद्र रंगा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष
प्रो. संजीव शर्मा तथा अपने शोध निर्देशक जयवीर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों
के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना