Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सारण, 08 मार्च (हि.स.)। शहर के राउजा पोखरा स्थित फ्लावर मिल के समीप एक नए निजी विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विद्यालय अपने नए वातावरण और उच्चस्तरीय प्रारूप के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन को और भी सुदृढ़ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
संस्थान की डायरेक्टर रूबी ब्याहुत ने विद्यालय की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान शिक्षण के साथ-साथ बच्चों को खेल, विशेषकर क्रिकेट का पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके लिए विद्यालय परिसर के पास एक अत्याधुनिक मैदान तैयार किया जा रहा है।
जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल का यह समन्वय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उद्घाटन सत्र के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उदित राय, भाजपा नेता धर्मेंद्र साह, विधिमंडल अध्यक्ष अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद, लायंस क्लब छपरा सिटी के संस्थापक अध्यक्ष लायन आदित्य अग्रवाल सहित शहर के कई लोग मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार