Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू, 08 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस को 2 बड़ी सफलताएं हाथ लगी है जब 10 साल पुराने एक बेहद संवेदनशील हत्याकांड में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है साथ ही दूसरे मामले में चोरी की गाड़ियों को जब्त किया गया है। रविवार को जम्मू पुलिस ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार ने 2016 में जम्मू के गांधी नगर थाना क्षेत्र में अपनी मात्र 10 वर्षीय बेटी की क्रूर हत्या की थी।
संदेह था कि बच्ची उसकी जैविक संतान नहीं है। उसने गुस्से में बच्ची को लाठी से सिर पर मारा जिससे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया और 10 साल तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा।
पुलिस ने इस मौके पर कहा कि यह मामला साबित करता है कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं। अपराधी सोचते हैं कि समय बीतने के साथ वे बच जाएंगे लेकिन जांच एजेंसियां कभी पीछे नहीं हटतीं। किसी न किसी दिन न्याय की प्रक्रिया पूरी होती है। साथ ही पुलिस ने चोरी की गई गाड़ियों को भी बरामद करने की जानकारी दी है।
इस तरह की घटनाएं समाज और परिवार के लिए सदमे का कारण बनती हैं लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों से अपराधी को सजा का सामना करना पड़ता है। प्रेस वार्ता में पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराध करने वाले कितना भी छिप जाएं अंततः कानून के शिकंजे में आ ही जाते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता