तनिष्क ज्वेलर्स लूट के प्रयास मामले में दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
बोकारो, 08 मार्च (हि.स.)। बाेकराे जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार ( 2
Photo


बोकारो, 08 मार्च (हि.स.)। बाेकराे जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार ( 22) और पंकज कुमार ( 26) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने शुभम कुमार को सूरत (गुजरात) से तथा पंकज कुमार को बेंगलुरु (कर्नाटक) से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बोकारो लाया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपिताें के पास से दो देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया था। इस मामले में सेक्टर-4 थाना (कांड संख्या 02/26 ) दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर डीएसपी (नगर) आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए को इस कांड में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपिताें ने सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपिताें का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल प्रिंस कुमार और शमशाद नामक दो अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

इस कार्रवाई में डीएसपी (नगर) आलोक रंजन, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार, तकनीकी शाखा प्रभारी विक्रम कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार दोनों आरोपिताें को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार