मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
रामगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ जिले में मारवाड़ी महिला समिति ने बेहद अनोखे तरीके से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रविवार को रांची रोड स्थित होटल अरिहंत पैलेस में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गय
कार्यक्रम में शामिल लोग


उद्घाटन करते अतिथि


रामगढ़, 08 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ जिले में मारवाड़ी महिला समिति ने बेहद अनोखे तरीके से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रविवार को रांची रोड स्थित होटल अरिहंत पैलेस में समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिलाओं को एक प्रेरणा स्रोत के रूप में बताया गया। इस मौके पर संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया। शहर के विशिष्ट लोगों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें शहर की विख्यात शिक्षाविद् डॉ उर्मिला सिंह, समाजसेवी मधु अग्रवाल एवं वरिष्ठ चिकित्सक सौम्या जैन विशेष रूप से आमंत्रित थी।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्षा निशा जैन बताया कि संस्था पिछले 36 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अपना विशिष्ट योगदान दे रही है। समिति की कल्याणकारी कार्यक्रमों से समाज के वंचित तबके को कई प्रकार की सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष में संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाली महिलाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

निशा जैन ने कहा कि आज भारतवर्ष में हर क्षेत्र में महिलाएं अपने कर्म बल से राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा अध्यक्षा को समिति के विकास में सतत् योगदान के लिए सम्मेलन के प्रतिष्ठित पुरस्कार मंजू मेहरिया स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नए सत्र 2026-2028 के लिए रिद्धि जैन को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम के समापन उद्धबोधन में समिति की वर्तमान अध्यक्षा निशा जैन ने रिद्धि जैन के नेतृत्व में समिति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय मेवाड़, विशाल वासुदेवा, पीएन तिवारी, अरुणा जैन, नमिता श्रॉफ, जेनेसा वडेरा, नीलम जैन, रीना अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, नैना मेवाड़, सिंपल बेरलिया, प्रिया अग्रवाल,निर्मल अग्रवाल, मंजू गोयनका सहित अन्य शामिल थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश