Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 08 मार्च (हि.स.)। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) खूंटी जिला समिति की बैठक रविवार को तोरपा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कुणाल भगत ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा प्रखंड और पंचायत स्तर पर समिति गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगे की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सनीदेवल नाग सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक में केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष साहू, जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और जल्द ही प्रखंड एवं पंचायत समितियों का गठन किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा