Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 08 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई दी। सोरेन ने रविवार रात सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार रात को लिखा है कि पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 140 करोड़ देशवासियों को गौरवांवित किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे