Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 08 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति को जानबूझकर अपमान किया गया। इस घटना से समस्त आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बबलू मुंडा ने कहा कि राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है और उनका सम्मान पूरे देश की जिम्मेदारी है। लेकिन बंगाल की ममता बनर्जी को राष्ट्रपति के सम्मान में राजनीतिक दिखी। उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ है, यह न केवल राष्ट्रपति पद बल्कि आदिवासी समाज के गौरव का भी अपमान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से आदिवासी समुदाय में गहरा आक्रोश है। मुंडा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सम्मान के खिलाफ हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच हो और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज अपने सम्मान के मुद्दे पर एकजुट है और किसी भी प्रकार के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने समाज से शांति बनाए रखते हुए अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक रहने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar