Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फाउंडेशन ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत झुग्गी-झोपड़ियों, ट्रैफिक सिग्नल और निर्माण स्थलों पर रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और उन्हें बताया गया कि जरूरत पड़ने पर वह फाउंडेशन से मुफ्त में सेनेटरी पैड और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इस अभियान में “आपकी अपनी पहचान भारतीय शक्ति संगठन” और ऑरा आरिनी फाउंडेशन ने सहयोगी भागीदार के रूप में योगदान दिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं सोनिका सिंह, प्रियंका चौहान, खुशबू झा, याशिका मित्तल और रेखा गुप्ता ने भी भाग लिया। उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है। महिला दिवस पर आयोजित यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं तक आवश्यक संसाधन पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस दौरान फाउंडेशन टीम के सदस्य प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, प्रशांत यादव, विकास थापा, राहुल प्रकाश और अन्य सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर