Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-आरोपी के कब्जा से तीन स्मार्ट वॉच व 10 हजार रुपये बरामद
गुरुग्राम, 08 मार्च (हि.स.)। एक लॉजिस्टिक कंपनी की गाड़ी से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जा से तीन स्मार्ट वॉच व 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फर्रुखनगर में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 15 मई 2025 को एक लॉजिस्टिक फर्म के मैनेजर ने पुलिस थाना फर्रुखनगर, जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि आठ मई 2025 को उसकी गाड़ी फर्रूखनगर से सामान भरकर हैदराबाद चली थी। रास्ते में गाड़ी चालक रियाज व नाजिम द्वारा गाड़ी से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। इस शिकायत पर थाना फर्रुखनगर में सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने इस मामले में शामिल आरोपी को नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नाजिम (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव लुहिंगा कला जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी रियाज व नाजिम ने साथ मिलकर लॉजिस्टिक फर्म के ट्रक से सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी किए हुए सामान को आरोपी ईशा को दो लाख रुपये में बेचा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से तीन स्मार्ट वॉच व 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में अब तक आरोपी रियाज, ईशा व नाजिम सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी नाजिम को रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर