Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सोनीपत, 08 मार्च (हि.स.)। भारतीय
खेल प्राधिकरण के एनआरसी सोनीपत ने मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई के सहयोग से
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम
में लगभग 300 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में
सक्रिय सहभागिता की।
आयोजन
के दौरान छात्राओं के लिए जुम्बा और योग सत्र कराए गए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य
युवतियों को नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के
बारे में जागरूक करना रहा। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूरे उत्साह
के साथ भाग लिया और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने छात्राओं
को संबोधित करते हुए कहा कि खेल और शारीरिक सक्रियता जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।
नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और आत्मविश्वास, अनुशासन व सशक्त व्यक्तित्व
का विकास होता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों के
लिए भारत सरकार, हरियाणा सरकार और खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम
में विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, राई के उप-प्राचार्य
रामधारी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को खेलों के लिए प्रेरित किया और कहा
कि फिटनेस महिलाओं के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। उन्होंने आयोजन के
लिए कुलपति अशोक कुमार और भारतीय खेल प्राधिकरण का धन्यवाद किया।
इस आयोजन
के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली का सशक्त संदेश
दिया गया। छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफल रहा और इससे समाज में
महिलाओं की फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना