अखिल ब्राह्मण एकता परिषद जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
यूजीसी के विरोध में नई दिल्ली में होने प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची अखिल ब्राह्मण एकता परिषद हमीरपुर की महिला जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।
फोटो-अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी


--नई दिल्ली में होने वाले यूजीसी के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थी

हमीरपुर, 08 मार्च (हि.स.)। यूजीसी के विरोध में नई दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची अखिल ब्राह्मण एकता परिषद हमीरपुर की महिला जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है।

अखिल ब्राह्मण एकता परिषद की महिला जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने वायरल वीडियो में बताया कि यूजीसी बिल को लेकर विरोध में 8 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन करने कार्यक्रम पूर्व में घोषित किया था, जिसको लेकर पूर्व डीआईजी पं.जुगल किशोर तिवारी व सवर्ण समाज के अन्य प्रदर्शनकारी प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

वहीं हमीरपुर जनपद के अखिल ब्राह्मण एकता परिषद की जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी भी दिल्ली के जंतर मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थी जिन्हे जंतर मंतर के पास दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा