अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मानित
सारण, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले की मेधावी छात्राओं, विभिन्न प्रतियोगि
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी ने नारी शक्ति को किया सम्मानित


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी ने नारी शक्ति को किया सम्मानित


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाधिकारी ने नारी शक्ति को किया सम्मानित


सारण, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले की मेधावी छात्राओं, विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित कर नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं घर और बाहर दोनों ही मोर्चों पर अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अब अग्रणी भूमिका में है। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण पर आधारित लघु फिल्म और लैंगिक समानता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज में समानता का सशक्त संदेश भी दिया।

जिलाधिकारी ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किरण शर्मा डीपीओ आईसीडीएस, नंदिता कुमारी, लक्खी कुमारी, रश्मि कुमारी, कुमारी अंजना, निवेदिता तिवारी, संगीता कुमारी, नेहा कुमारी, अंकिता देवी और रिज़वाना ज़फर को भी जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित भारी संख्या में महिला कर्मी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार