Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धार, 08 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी युवा मंच, फ्रैंड्स ग्रुप तथा गोल्डन ग्रुप कुक्षी ने अपनी दशकों से चली आ रही परम्परा को कायम रखते हुए, इस बार भी अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के महिलाओं का सम्मान किया।
जिन्हें सम्मानित किया गया, उनमें डही तहसील की तहसीलदार ललिता गडरिया, बालक हायर सेकेंडरी की शिक्षक रमती रणदा एवं सर्व ब्राह्मण समाज सुसारी की अध्यक्ष कल्पना मंडलोई को पुष्पमाला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर, मिठाई वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार पंडित मनोहर मंडलोई, प्रसिद्ध सराफा व्यवसायी नरेश चौधरी, थोक कपड़ा व्यवसायी प्रफुल्ल जैन , शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र कुमार गुप्ता, युवामंच के अध्यक्ष मनीष भावसार, सचिव जे पी गुप्ता, अनिल पारीख, अनिल कोठारी,जगदीश गुप्ता सर, स्काउड के जिला कमिश्नर भूपेंद्र वर्मा, कृष्णा लेब के राकेश गुप्ता, रवि पूनम जैन रविन्द्र जैन मारवाडी जिनेंद्र जैन आदि कई साथी शामिल थे अंत मे सभी का आभार डॉ निर्मल कुमार पाटीदार ने व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi