पानीपत: होली के दिन नहर में डूबे दो किशोरों के शव सोनीपत की खूबडू झाल में मिले
पानीपत, 08 मार्च (हि.स.)। पानीपत में होली पर्व पर नहर में नहाने और किनारे बैठने के दौरान पानी में डूबे दो किशोरों के शव रविवार की सुबह सोनीपत की खुबडू झाल से बरामद हुए। इसके बाद उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार न्यू शांति
पानीपत दिल्ली पैरेलल नहर में डूबे किशोरों की तलाश करते गोताखोरों की टीम, फाइल फोटो


पानीपत, 08 मार्च (हि.स.)। पानीपत में होली पर्व पर नहर में नहाने और किनारे बैठने के दौरान पानी में डूबे दो किशोरों के शव रविवार की सुबह सोनीपत की खुबडू झाल से बरामद हुए। इसके बाद उन्हें पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया।

पुलिस के अनुसार न्यू शांति नगर के निवासी कर्ण होली खेलने के बाद दोपहर को अपने चचेरे भाई धनीराम के साथ नहर पर नहाने के लिए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किनारे पर नहाते समय अचानक कर्ण का पैर फिसल गया और पानी का बहाव इतना तेज था कि वह खुद को संभाल नहीं पाया। तेज बहाव में ओझल गया था। दूसरे मामले में शांति नगर के ही रहने वाले 14 वर्षीय अंकुश होली खेलने के बाद नहर किनारे बैठने के लिए गया था। उसके ताऊ चंद्रप्रकाश ने बताया कि वहां अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर गया और देखते ही देखते बह गया था। रविवार सुबह जब खुबडू झाल पर दोनों किशोर की डेडबॉडी मिली, तो उसकी पहचान अंकुश व कर्ण के रूप में हुई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा