Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 08 मार्च (हि.स.)। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने होली के दिन उत्तम नगर में हुई हिंसा और तरुण की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने आज दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम द्वारा हिंसा एवं हत्या के आरोपित परिवार के अवैध रूप से निर्मित मकान ध्वस्त करने का स्वागत किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अतिवादियों ने पहले भी ऐसे अनेक घाव दिल्ली की माताओं को दिए है। इस बार दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन की सख्ती कार्रवाई आने वाले समय में अतिवादियों को सबक देने का काम करेगा।
उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने इस मामले में एक आरोपित निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण के खिलाफ की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार