Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

-शुभम चक्रवर्ती ने थामा पार्टी का दामन
कोकराझार (असम), 08 मार्च (हि.स.)। कोकराझार के गौरांग वैली स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुभम चक्रवर्ती ने औपचारिक रूप से भारतीय गण परिषद में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संतोनु मुखर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने शुभम चक्रवर्ती का पार्टी में स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए और युवा नेताओं का जुड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शंकर दास भी मौजूद थे। उन्होंने शुभम चक्रवर्ती के पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
पार्टी में शामिल होने के बाद शुभम चक्रवर्ती ने कहा कि समाज के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने भारतीय गण परिषद के साथ काम करने का निर्णय लिया है। उन्होंने भविष्य में पार्टी की नीतियों और आदर्शों के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा