Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


अयोध्या, 08 मार्च (हि.स.)। सेवाज्ञ संस्थानम् की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास, अयोध्या धाम में हुआ।
उद्घाटन सत्र में सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास महंत आचार्य मिथिलेश नंदिनीशरण महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर के संघ चालक डॉ. विक्रमा प्रसाद पाण्डेय एवं माधव झा की प्रेरणादायी उपस्थिति में इतिहास और विकास विषय पर सार्थक विमर्श हुआ।
जिसमें संदेश स्पष्ट रहा कि अच्छा दिखना नहीं, अच्छा करना ही समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
सेवाज्ञ संस्थानम् ने बताया कि आज विचार, संवाद और संगठनात्मक चिंतन के साथ प्रथम दिवस सम्पन्न हुआ। आज सोशल मीडिया, समूह चर्चा, लक्ष्य निर्धारण और कार्य की गतिशीलता पर सार्थक मंथन हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय