Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

शोणितपुर (असम), 08 मार्च (हि.स.)। सामाजिक जिम्मेदारियों के मद्देनजर असम के शोणितपुर ज़िले के बालीपारा के फुलबारी में रविवार काे सामूहिक विवाह समारोह में 150 जोड़ें विवाह के अटूट बंधन में बंध गये।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम धर्म जागरण समन्वय (नॉर्थ ईस्ट यूनिट) ने लोक कल्याण और जन कल्याण संस्थाओं के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आयोजित किया था, जिसमें बालीपारा और रंगापारा के स्थानीय निवासियों ने भी मदद की। इस बड़े सामूहिक विवाह समारोह में इलाके के अलग-अलग हिस्सों से लोग कार्यक्रम को देखने और वर कन्या को आशीर्वाद देने के लिए एकत्र हुए। आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक भलाई को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को उनकी शादी की रस्में इज्ज़त के साथ पूरी करने में मदद करना था।
इस पहल का उद्देश्य उन जोड़ों की मदद करना था, जो पैसे और दूसरी अन्य दिक्कतों की वजह से अपनी शादी नहीं कर पा रहे थे। पारंपरिक रस्मों और रीति-रिवाजों के साथ 150 जोड़े विवाह के अटूट बंधन में बंध गए। इस माैके परवर और कन्या के परिजनाें के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय