Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विद्याश्रम ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (वीओएसए) और आनंद शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रविवार को भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम जयपुर में 23वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। विद्याश्रम के असामयिक दिवंगत छात्रों और शिक्षकों की स्मृति में आयोजित शिविर का शुभारंभ सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विधायक शर्मा ने कहा कि रक्तदाता वास्तव में जीवन दाता होते हैं। रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त से 3 से 5 जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी की भी सराहना की।
वीओएसए अध्यक्ष विवेक चौधरी ने बताया कि शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला दिवस के अवसर पर पल्लवी शर्मा, निकिता चौधरी, गायत्री भुटानी, शिल्पी भार्गव और संस्कृति खुटेंटा सहित करीब 25 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक और इटरनल हार्ट केयर सेंटर (ईएचसीसी) की टीम के सहयोग से शिविर में 70 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका था और रक्तदान जारी था।
संरक्षक राहुल शर्मा ने बताया से के चेयरमैन राजीव जैन ने भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। शिविर में चिकित्सक, व्यवसायी, बिल्डर, इंजीनियर और बैंक कर्मियों सहित कई प्रथम बार रक्तदाताओं ने भी भाग लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश