नदी में डूबने से तीन बच्चाें की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। जिले के बिहपुर प्रखंड के हरियो कोसी त्रिमुहान घाट पर रविवार को नदी में स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। इस दौरान तीन बच्चे की मौत डूबने से हो गई। वहीं दो बच्चे तैरकर पानी से निकलने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय ग
मौके पर मौजूद लोग


भागलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। जिले के बिहपुर प्रखंड के हरियो कोसी त्रिमुहान घाट पर रविवार को नदी में स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। इस दौरान तीन बच्चे की मौत डूबने से हो गई। वहीं दो बच्चे तैरकर पानी से निकलने में सफल रहे। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से डूबे तीन बच्चों के शव को नदी बाहर निकाला गया।

मरने वाले बच्चों में हरियो पंचायत के वार्ड नंबर 12 महेशपुर निवासी कैप्टन यादव का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार, शंकर शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र नयन कुमार और पिंटू यादव के 14 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ प्रीतम कुमार शामिल हैं।

घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह और ग्रामीण महेंद्र त्रृषिदेव ने क्षेत्रीय विधायक ईं.शैलेंद्र को जानकारी दी। विधायक ने तुरंत नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम समेत अन्य अधिकारियों को घटना के बारे बताया।

बच्चों की डूबने की खबर फैलते ही इलाके के सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी किनारे पहुंच गई। जहां बीडीओ सत्यनारायण पंडित, नदी थानाध्यक्ष केशवचंद्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पशुचारा लाने कोसीपार गोविंदपुर गए थे। इसी दौरान लौटने के क्रम में पांच बच्चे नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान शरारत और मस्ती करने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी डूबने लगे। उसे बचाने गया तीसरा भी उसी चपेट में आ गया। जबकि दो बच्चे पानी से निकलने में सफल रहा। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा और शोक का माहौल है। जबकि मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर