Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


जौनपुर, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रविवार को महिला अध्ययन केंद्र/वूमेन सेल के तत्वावधान में “लैंगिक असमानता के प्रति जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला, सम्मान समारोह और विश्वविद्यालय के नवनिर्मित फायरिंग रेंज में छात्राओं के लिए शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 42 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। समाज को उन्हें उचित सम्मान व अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के भीतर हर परिस्थिति से संघर्ष कर आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। उनके विचार छात्राओं एवं उपस्थित महिलाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहे।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह के नेतृत्व में संस्थान में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय है। इससे छात्राओं में न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और राष्ट्रसेवा की भावना भी मजबूत होती है।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव