Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अशेाक नगर, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में स्थित म.प्र.तीर्थ स्थल मां जानकी मंदिर करीला धाम पर रंगपंचमी के अवसर पर 07 मार्च से 09 मार्च तक तीन दिवसीय मेला शनिवार से प्रारंभ होगा। करीला मेला में श्रद्धालुओं के लिए आस्था के केन्द्र पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक रूप से सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की गई है।
कलेक्टर साकेत मालवीय ने शुक्रवार को करीला धाम पहुंचकर मेला परिसर का भ्रमण कर तैयारियां एवं व्यवस्थाएं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने करीला मेला के लिए बनाये गये 07 सेक्टरों का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में पर्याप्त साफ सफाई रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला में पर्याप्त विद्युत व्यवस्था,शुद्ध पेयजल,खोया पाया केन्द्र,कंट्रोल रूम,अस्थाई चिकित्सालय,सीसीटीव्ही कैमरे से निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, अधिकारी,कर्मचारियों की डयूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर