Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 06 मार्च (हि.स.)। बुलढाणा जिले के चिखली के पूर्व महापौर नंदू सवदतकर के नेतृत्व में शुक्रवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने इन कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मुंबई में पत्रकारों को बताया कि ये सभी केंद्र और राज्य सरकारों की विकास पर आधारित नीतियों और देशहित को प्राथमिकता देने वाली भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा विधायक श्वेता महाले, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कौडगे, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णराज महाडिक, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान और अन्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव