Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुंबई, 06 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने शुक्रवार को बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महाराष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने वाला बताया।
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि आज मुख्यमंत्री की ओर से पेश किया गया बजट विकसित महाराष्ट्र का विजन डॉक्यूमेंट है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज के बजट को पूर्व उपमु्ख्यमंत्री अजीत पवार को समर्पित किया था जिसके लिए सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अजीत दादा का स्मारक बनाने के साथ-साथ उनके नाम पर 'गतिमान नगरी सेवा पुरस्कार' शुरू करने की घोषणा भी की है, जो उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
सुनेत्रा पवार ने कहा कि इस बजट में प्रोग्रेसिव, सस्टेनेबल, इनक्लूसिव और गुड गवर्नेंस के चार बड़े पिलर पर राज्य के विकास को हासिल करने की दिशा साफ दिखाई देती है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों को केंद्र में रखकर राज्य के विकास में कई जरूरी फैसले लिए गए हैं। राज्य के किसानों का लोन माफ कर बड़ी राहत दी गई है। बजट में एग्रीकल्चर सेक्टर को मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, टूरिज्म, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर को बढ़ाने और रोजगार पैदा करने को बढ़ावा देने के लिए खास प्रावधान किए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव