Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

राजगढ़, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना पुलिस ने 65 वर्षीय महिला के साथ गलत काम करने और अपने दांतों से जीभ व नाक काटकर हत्या करने वाले आरोपित भतीजे को गिरफ्तार किया है।
एएसपी केएल.बंजारे ने पुलिस नियंत्रण कक्ष पर शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 4 मार्च को ग्राम घाटाखेड़ी स्थित गेहूं के खेत में 65 वर्षीय महिला गंभीर अवस्था में मिली, जिसके जीभ,नाक व जबड़ा पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।
विवेचना के दौरान मृतिका के पुत्र ने बताया कि घटनादिनांक की रात पप्पू पुत्र कालूसिंह भील के खेत पर खाने-पीने की पार्टी थी, फरियादी अपनी मां को खेत पर बनी टापरी में अकेला छोड़कर पार्टी में शामिल होने चला गया। पार्टी में रामनिवास पुत्र रायसिंह, पप्पू पुत्र कालूसिंह एवं सुनील पुत्र मानसिंह मौजूद थे, कुछ समय बाद रामनिवास बिना बताए पार्टी से गायब हो गया। फरियादी पार्टी करने के बाद खेत पर बनी टापरी पर पहुंचा, जहां उसकी मां नही मिली, तलाशने पर वह गंभीर हालत में खेत में मिली। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक मोबाइल फोन, काले रंग का लोअर एवं लाल रंग का अंडरवियर जब्त किया। पुलिस ने संदेही आरोपित रामनिवास (26) पुत्र रायसिंह भील को हिरासत में लिया।
पूछताछ पर आरोपित ने बताया कि मृतिका पर उसकी बुरी नजर थी और उसने पार्टी का बहाना बनाकर मृतिका के बेटे सहित परिचितों को बुलाया, जहां से कुछ समय बाद योजनानुसार आरोपित खेत पर बनी टापरी पर पहुंचा और बुजुर्ग महिला को जबरन पकड़कर खेत में ले गया,जिसने बिना मर्जी के गलत काम किया साथ ही विरोध करने पर आरोपित ने कू्ररतापूर्वक अपने दांतों से महिला के नाक व मुंह काटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि आरोपित महिला के परिवार का ही भतीजा है, जो उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 64(2)एल, 66 बीएनएस के तहत इजाफा किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी संगीता शर्मा, एसआई विनोद मीणा, आशाराम भल्लावी, गिरवरसिंह मरावी, धर्मवीर पलैया, एएसआई अशोक कटारिया, प्रआर.नरेन्द्र सैनी, आर.चंद्रेश कुशवाह, देवेन्द्रसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक