Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


अजमेर, 6 मार्च (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को अध्यक्ष महिला कल्याण संगठन, अजमेर मंडल रिंकल भूतड़ा की उपस्थिति में मंडल कार्यालय के समीप स्थित जी एल ओ स्पोर्ट्स ग्राउंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता व संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम में मंडल पर कार्यरत लगभग 60 महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रिंकल भूतड़ा के अलावा सचिव ज्योति उशाहरा और कोषाध्यक्ष सुषमा कुमारी सहित संगठन की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थीं।
महिला कर्मचारियों के लिए जिन खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया उसमें स्पून रेस, रिले रेस, वॉक विद बैलून , थ्री-लेग्ड रेस, जुम्बा, रेफरल, सिग्नेचर स्टेप ऑन गाने, शॉट पुट, हेड, शोल्डर, नी गेम, हुला हूप पास, म्यूजिकल चेयर, टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष