Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मीरजापुर, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज का शुक्रवार को मीरजापुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हनुमान नगर से शुरू हुआ स्वागत जुलूस भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार पहुंचा। यहां सभागार में मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह पटेल ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक की जिम्मेदारी जिला महामंत्री रविशंकर पाण्डेय ने निभाई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमली, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा