Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हाथरस, 06 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के गांव मढ़नई में सेना में भर्ती की तैयारी कर रही तनु नौहवार पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हमले के कारण तनु की तैयारी और भविष्य को लेकर परिवार चिंतित है।
मढ़नई गांव की 24 वर्षीय तनु नौहवार पुत्री दीपू चौधरी सेना में भर्ती की तैयारी कर रही हैं। इसी महीने उनका बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडिंग ऑफिसर पद के लिए स्किल टेस्ट होना है। शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा लेकर खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनके दाहिने हाथ को बुरी तरह काट लिया। तनु की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर उन्हें बचाया। इस हमले में तनु के दाहिने हाथ की कोहनी के ऊपर लगभग तीन इंच चौड़ा और दो इंच गहरा घाव हो गया, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना