जिलाधिकारी ने निबटाये जनहित के मामले
नवादा,06 मार्च (हि.स.) “सबका सम्मान-जीवन आसान ” की सरकार के उद्देश्यों को सफल बनाने के उद्देश्य से तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार
मामला निबटाये डीएम


नवादा,06 मार्च (हि.स.) “सबका सम्मान-जीवन आसान ” की सरकार के उद्देश्यों को सफल बनाने के उद्देश्य से तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया। इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 09 शिकायतें दर्ज की गईं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा तथा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहां आमजनों की समस्याओं का समाधान किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन