तिलौथू के एमओ नूर आलम यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की
डेहरी आन सोन 6 मार्च (हि.स ) बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में मार्केटिंग अधिकारी पद पर पदस्थापित व कैमूर जिले के मोहनिया निवासी नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नूर ने इस प
नूर आलम


डेहरी आन सोन 6 मार्च (हि.स ) बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड में मार्केटिंग अधिकारी पद पर पदस्थापित व कैमूर जिले के मोहनिया निवासी नूर आलम ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नूर ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 625 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कैमूर जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है तथा लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

नूर के पिता अब्दुल्ला अंसारी मोहनिया में कपड़े का कारोबार करते हैंl नूर के पिता ने बताया कि बचपन से ही उनका बेटा पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर और मेहनती रहा है। वह हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर सजग रहते थे और नियमित रूप से पढ़ाई करते थे।

नूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी में ही प्राप्त की। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक कीl नूर बताते हैं यह इनका दूसरा अटेम्प्ट था, जिसमें सफलता मिली। इससे पहले वह बीएससी 65 में एमओ में चयनित होकर तिलौथू प्रखंड में अपनी सेवा दे रहे हैंI

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा