Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सोपोर, 06 मार्च (हि.स.)। सोपोर पुलिस ने तारजू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक नशीले पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार क्रांशिवन, सोपोर निवासी मोहम्मद शबुद्दीन उर्फ सबाबू को पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उसके पास से स्पैस्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए। तारजू पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22 के तहत एफआईआर संख्या 29/2026 दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता