उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
जम्मू,, 06 मार्च (हि.स.)। उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) जम्मू मंडल उत्तरी रेलवे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में शुरू होने वाली आगामी रेलवे पहलों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में
उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात


जम्मू,, 06 मार्च (हि.स.)।

उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर) जम्मू मंडल उत्तरी रेलवे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र में शुरू होने वाली आगामी रेलवे पहलों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रेलवे सेवाओं को मजबूत बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उचित सिंघल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और जम्मू-कश्मीर में रेलवे संचालन को सुदृढ़ बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता